PURNIA NEWS : गुड़िया मंडल के आवेदन पर दूसरे दिन पुलिस अधिकारियों ने किया जांच

PURNIA NEWS, आनंद यादुका : रुपौली के पूर्व विधायक सह राजद प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के बिरुद्ध उनकी सौतन गुड़िया मंडल के द्वारा दिये गए आवेदन पर सोमवार को दिनभर पुलिस के द्वारा जांच किया गया । भवानीपुर थानाध्यक्ष ने गुड़िया मंडल के आवेदन को थाना में कार्यरत अवर निरीक्षक मनोज कुमार को जांच के लिए दिया है । जांच की जिम्मेदारी दिये जाने के बाद अवर निरीक्षक मनोज कुमार सोमवार को बीमा भारती के भवनदेवी आवास पर पहुंच गुड़िया मंडल से आवश्यक पूछताछ करने का काम किया । वहीं अवर निरीक्षक के द्वारा घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी जांच करने का काम किया ।

अवर निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि गुड़िया मंडल ने जिस घटना का जिक्र किया है वह घटना हुआ ही नहीं था । उन्होंने बताया कि जिस वक्त पूर्व विधायक बीमा भारती थार का चाभी लेने आई थी उसवक्त वह स्वयं सदलबल के साथ मौके पर मौजूद थे । अवर निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि बीमा भारती एवं जीप सदस्य रानी भारती ने अपने भवनदेवी आवास पर आने से पूर्व भवानीपुर थानाध्यक्ष को फोन कर अपने आवास पर पुलिस अधिकारी को भेजने के लिए कहा था । जिसके बाद अवर निरीक्षक मनोज कुमार सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे थे । अवर निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जिस घटना का जिक्र करते हुए गुड़िया मंडल ने आवेदन दिया है उस तरह की कोई घटना नहीं घटा है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon