PURNIA NEWS : जदयू के वरिष्ठ युवा नेता प्रदीप कुमार मेहता को जदयू बिहार प्रदेश नेतृत्व द्वारा पूर्णिया जिला मीडिया सेल का जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद से कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई है। बनमनखी विधानसभा क्षेत्र विशेष रूप से जोश और उमंग से भर उठा है। जैसे ही उनके अपने गांव धीमा (बनमनखी) आने की खबर फैली, प्रखंड अध्यक्ष शैलेन्द्र मंडल और नगर परिषद अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता के संयुक्त अध्यक्षता में बीस सूत्री कार्यालय में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जदयू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र, पुष्पमाला और मिठाई के साथ मेहता का जोरदार स्वागत किया। प्रदीप मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रेम, भाईचारा और स्नेह उनके लिए प्रेरणा है और पार्टी संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मीडिया सेल प्रदेश अध्यक्ष मनीष मंडल, राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा और मंत्री लेशी सिंह समेत जिला नेतृत्व का आभार जताया। मेहता ने कहा कि वे जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में जाकर समर्पित कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर संगठन को और धारदार बनाएंगे।
स्वागत समारोह में प्रखंड अध्यक्ष शैलेन्द्र मंडल, नगर परिषद अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, प्रवक्ता अमोद सिंह, पूर्व मुखिया मनोज पासवान, राजीव रंजन उर्फ पिंकु साह, शिव नारायण साह, बिपीन बिहारी सिंह, बिपीन यादव, अक्षय कुमार, भवेश कुमार पासवान, हाजी उस्मान अली, रंजीत कुमार सिंह, कैलाश राज ऋषिदेव, मनोज पासवान, विनोद धामी, अजय रजक, प्रभात ठाकुर, मो. अजमल, युसुफ खान, रामबहादुर मेहता, गोविंद कुमार मेहता सहित सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।



