PURNIA NEWS : विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी शुरू, बनमनखी में मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण

PURNIA NEWS : आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा.प्र.से. के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं—जैसे पेयजल, शौचालय, बिजली, रैंप, बैठने की व्यवस्था आदि—उपलब्ध हों, ताकि मतदाताओं को किसी तरह की असुविधा न हो। इसी कड़ी में मंगलवार को अंचल अधिकारी बनमनखी द्वारा बनमनखी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों की भौतिक स्थिति, पहुंच मार्ग, भवन की मजबूती और मूलभूत सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई। अंचल अधिकारी ने संबंधित विद्यालयों एवं भवन प्रभारियों से समन्वय बनाकर सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश भी दिया। प्रशासन का उद्देश्य है कि इस बार चुनाव प्रक्रिया को अधिक सुगम, सुरक्षित और मतदाताओं के लिए सुविधाजनक बनाया जाए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon