PURNIA NEWS : पूर्णिया में राज्यस्तरीय साइकिलिंग चैंपियनशिप की तैयारी जोरों पर

PURNIA NEWS : पूर्णिया में 6 और 7 सितंबर को आयोजित होने वाली बिहार राज्यस्तरीय साइकिलिंग चैंपियनशिप को लेकर रविवार को मातृछाया अपार्टमेंट में पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट साइकिलिंग एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार ने की। बैठक में यह तय किया गया कि 5 सितंबर तक राज्य भर से अधिकारी और प्रतिभागी पूर्णिया पहुँच जाएंगे और उनके आवास, भोजन, यातायात, सुरक्षा, चिकित्सा, साफ-सफाई तथा ट्रैक की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। 5 सितंबर की शाम जिला स्कूल परिसर से फ्लैग मार्च निकाला जाएगा जो नगर भ्रमण करते हुए आर. एन. साह चौक पर संपन्न होगा, जबकि 6 और 7 सितंबर को बेलौरी स्थित प्रतियोगिता स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

चैंपियनशिप की सफलता को लेकर एसोसिएशन ने विभागवार टीमें बनाकर हर जिम्मेदारी का बंटवारा किया है। इसी दौरान अधिवक्ता पवन कुमार पोद्दार को एसोसिएशन का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया, जिनका सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। अध्यक्ष नवीन सिंह और सचिव विजय शंकर सिंह ने कहा कि साइकिलिंग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह कई रोगों से बचाव का भी उपाय है। बैठक में डॉ. आलोक कुमार, नवीन सिंह, विजय शंकर सिंह सहित शंशाक शेखर सिंह, नंदकिशोर सिंह, अनिल लोहिया, डॉ. अंगद चौधरी, डॉ. अनुराग मोहन, आलोक लोहिया, पवन पोद्दार, पंकज श्रीवास्तव, शिवानी सिंह, रुबी सिंह समेत बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए, जबकि वरिष्ठ सदस्य मनोज पाटोदिया और अशोक पाटोदिया पारिवारिक कारणों से उपस्थित नहीं हो सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon