PURNIA NEWS : पूर्णिया में “दस्त की रोकथाम” अभियान का शुभारंभ, 0-5 वर्ष के बच्चों पर रहेगा विशेष फोकस

PURNIA NEWS  : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को आम जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने और जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा लगातार सिविल सर्जन और चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार, 15 जुलाई 2025 को सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने के. नगर प्रखंड के बिठनोली पूर्व पंचायत स्थित पासवान टोला से “दस्त की रोकथाम” अभियान का शुभारंभ किया।

यह अभियान 15 जुलाई से 14 सितंबर 2025 तक चलेगा, जिसके तहत 0 से 5 वर्ष की उम्र के बच्चों वाले परिवारों को ओआरएस घोल एवं जिंक टैबलेट वितरित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में दस्त से होने वाली बीमारियों को रोकना और स्वास्थ्य के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाना है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon