PURNIA NEWS : राहुल गांधी की पदयात्रा समापन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटी पूर्णिया कांग्रेस

PURNIA NEWS : ज़िला कांग्रेस कार्यालय गोकुल कृष्ण आश्रम में ज़िला अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक अहम बैठक हुई, जिसमें 1 सितम्बर को पटना में होने वाले राहुल गांधी की पदयात्रा समापन कार्यक्रम को लेकर रणनीति तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्णिया से लगभग पाँच हज़ार कार्यकर्ता, पाँच सौ निजी वाहन और सौ बसों के माध्यम से पटना पहुँचेंगे, जहाँ भोजन और आवास की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

इस अवसर पर सह-समन्वयक पूर्व मंत्री रामलाल जाट और हरप्रीत सिंह ग्रूम ने विस्तृत तैयारियों की जानकारी दी, जबकि बैठक में जवाहर किशोर रिंकू, अफ़रोज़ खान, नीरज यादव, जावेद सोहेल, खालिद अंजुम, लाल मोहन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मुन्नी मरांडी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शेख़ सद्दाम, अली खान, दीपक वाड़ा सहित सभी प्रकोष्ठ व प्रखंड अध्यक्ष तथा वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में कांग्रेस नेताओं ने संकल्प लिया कि सीमांचल की व्यापक भागीदारी से यह आयोजन ऐतिहासिक बनेगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon