PURNIA NEWS : भवानीपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा पूर्णिया का सबसे बड़ा शराब माफिया राजीव साह

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड ही नहीं बल्कि पूरे जिले का सबसे बड़ा शराब माफिया कहे जाने वाला राजीव साह उर्फ राजू साह रविवार की सुबह लगभग 10 बजे पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसकी गिरफ्तारी भवानीपुर पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। राजीव साह के खिलाफ केवल भवानीपुर थाना में शराब से जुड़े 10 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा धमदाहा, रुपौली, बायसी, मधेपुरा जिले के पुरैनी और झारखंड के बाराहाट थाने में भी कई मामले लंबित हैं। वह धमदाहा थाना क्षेत्र के पिरंकर गांव निवासी ढोढ़ाय साह का पुत्र है और फिलहाल भवानीपुर थाना क्षेत्र के सोनदीप मिलिक पंचायत के घत्ताटोला में घर बनाकर रह रहा था।

भवानीपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजीव साह अपने घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही राजीव साह नदी में कूदकर तैरते हुए भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन चारों तरफ से घिरे होने के कारण वह बच नहीं पाया और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार शराब माफिया के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon