PURNIA NEWS : चाक चौबंद प्रशासनिक व्यवस्था के बीच भवानीपुर में सम्पन्न हुआ रावण दहन, हजारों लोगो के बीच धु-धु कर जला रावण

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : चाक चौबंद प्रशासनिक व्यवस्था के बीच गुरुवार की संध्या लगभग सात बजे भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बलदेव उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान में रावण दहन सम्पन्न हुआ । इस दौरान समूचा बलदेव उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान हजारों लोगों से खचाखच भड़ा रहा । सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राम बने राजा और लक्ष्मण बने पवन का अभिषेक किया गया । इसके उपरांत संध्या लगभग सात बजे जैसे ही राम बने राजा और लक्ष्मण बने पवन ने तीर चलाया की रावण का 60 फुट लंबा पुतला धु-धु कर जलने लगा । रावण के पुतले में आग लगने के साथ ही समूचा बलदेव उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान जय श्रीराम के गगनभेदी नारो से गूंज उठा । रावण दहन के दौरान महिला एवं पुरुषों के लिए कमिटी के द्वारा बेरिकेटिंग कर अलग-अलग व्यवस्था किया गया था । जबकि मुख्य कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रेवश द्वारा बनाये गए थे ।

किसी भी विपरीत स्थिति से निपटने के लिए प्रसाशनिक स्तर से दमकल की व्यवस्था भी आयोजन स्थल पर तैनात किया गया था । जबकि पर्याप्त संख्यां में जिला मुख्यालय से बुलाये गए महिला एवं पुरुष पुलिस बल के जवान भी जगह-जगह तैनात बने हुए थे । आयोजन के दौरान भवानीपुर बीडीओ आलोक कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी, अवर निरीक्षक पल्लवी कुमारी, अवर निरीक्षक विकास कुमार, मुख्य पार्षद सावन कुमार, वार्ड पार्षद प्रभाष कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक आनंद उर्फ सिंटू, पप्पू कुमार साह सहित हजारों लोग मौजूद थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon