PURNIA NEWS : विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 की समीक्षा बैठक, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

PURNIA NEWS : पूर्णिया के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु महानंदा सभागार में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विधानसभावार एवं प्रखंडवार गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और बीएलओ ऐप पर डेटा अपलोडिंग की स्थिति की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पुनरीक्षण कार्य को प्राथमिकता देते हुए पूरी तत्परता और गंभीरता के साथ किया जाए, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

साथ ही, सभी अधिकारियों, बीएलओ पर्यवेक्षकों एवं बीएलओ को निर्वाचन आयोग द्वारा तय समयसीमा से पहले कार्य को पूर्ण रूप से त्रुटिरहित और पारदर्शी ढंग से संपन्न करने के निर्देश दिए गए। #SIR2025 अभियान के सफल निष्पादन पर भी विशेष बल दिया गया।

#ECI #विशेष_गहन_पुनरीक्षण #पूर्णिया

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon