PURNIA NEWS : पूर्णिया में लूट की साजिश का खुलासा, वस्त्रालय कर्मी ही निकला मास्टरमाइंड

PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र में कथित लूटकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आदर्श वस्त्रालय, गढ़बनैली के स्टाफ नंदन कुमार ने बैंक जाते समय बैसा मोड़ पर मोटरसाइकिल, मोबाइल और 3.20 लाख रुपये लूटे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया, जिसने तकनीकी और मानवीय जांच के बाद पाया कि यह लूट नहीं बल्कि गबन की योजना थी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नंदन कुमार और उसके सहयोगी मोहम्मद शाहील को गिरफ्तार कर लिया तथा 2.44 लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon