PURNIA NEWS : मध्यस्थता ककैम्पेन हेतु बैठकों का दौर जारी

PURNIA NEWS, विधि संवाददाता : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के कार्यक्रमानुसार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया द्वारा दिनांक 01. 07.2025 से तीन महीने का राष्ट्रव्यापी मध्यस्थता कैम्पेन का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्पेन व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के मध्यस्थता केन्द्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकार में की जा रही है। उक्त राष्ट्रव्यापी मध्यस्थता कैम्पेन के सफल आयोजन हेतु 08 जुलाई 2025 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कन्हैया जी चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आहुत की गयी। जिसमें प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राकेश कुमार जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम नरेन्द्र कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय देशमुख जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पन्द्रह सह समन्वयक, जिला न्यायालय मध्यस्थता केन्द्र, पूर्णिया धर्मेन्द्र सिंह अवर न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुनील कुमार एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थिति थे। बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कन्हैया जी चौधरी द्वारा उक्त राष्ट्रव्यापी मध्यस्थता कैम्पेन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गयी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

उनके द्वारा यह भी बताया गया कि यह माध्यस्थता कैम्पेन एक विशेष मध्यस्थता कैम्पेन है, जिसमें वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना बीमा दावा वाद के मामले घरेलू हिंसा के मामले, एन०आई० एक्ट के मानले वाणिज्यिक विवाद, सर्विस के मामले शमनीय आपराधिक मामले उपभोक्ता से संबंधित मामले ऋण वसूली संबंधित मामले, बंटवारा वाद, निष्कासन वाद मू-अधिग्रहण के मामले एवं अन्य दीवानी वादों को सम्मिलित किया गया है। यह भी बताया गया कि विशेष मध्यस्थता कैंपेन हेतु प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा। जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्तागण को भी सहयोग करने हेतु अपील किया जायेगा। बालसा केलेण्डर के अनुसार प्रत्येक द्वितीय शनिवार / रविवार को होने वाले जागरूकता में मध्यस्थता अभियान विषय को भी समिलित कर जागरूकता कार्यक्रम किया जायेगा। प्रबंध कार्यालय में प्रतिनियुक्त पारा विधिक स्वयं सेवक द्वारा पूर्वाहन 10:00 बजे से 10:30 बजे तक अपराहन 01:30 बजे से 2:00 बजे तक एवं 04:30 बजे से 05:00 तक व्यवहार न्यायालय पूर्णियाँ परिसर में एवं अन्य समय में जिला अधिवक्ता संघ, पूर्णियों में घुम घुम कर माइकिंग द्वारा पक्षकारो को मध्यस्थता अभियान हेतु जागरूक किया जायेगा। मध्यस्थता अभियान को सफल बनाने हेतु जिला अधिवक्ता संघ पूर्णियों में भी बैठक एवं जागरूकता कार्यकम किया जायेगा। यह भी बताया गया कि उभय पक्षकार यदि इस मंच का उपयोग करते हैं तो उन्हें बिना खर्च अपने वादों को शीघ्र ही निष्पादन करा सकते है। यह ऐसा मंच है जहाँ दोनों पक्षकार मध्यस्थ के बीच बैठकर आपसी सहमति से अपने वाद का निष्पादन स्वयं पक्षकार कर सकते हैं। इसके अन्तर्गत जटिल न्यायिक प्रक्रिया एवं वाद खर्च से पक्षकारों को मुक्ति भी मिलेगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon