PURNIA NEWS : दिल्ली हादसे में रूपौली की रजिया का टूटा सुहाग, गांव में पसरा मातम

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : पूर्णिया जिले के रूपौली प्रखंड के अंझरी गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव की 20 वर्षीय रजिया का सुहाग महज दो साल में ही उजड़ गया। उसके पति मो. जुबेर आलम (25), जो दिल्ली में मजदूरी का काम करते थे, बीते दिनों एक पुराने मकान को तोड़ते समय हादसे का शिकार हो गए। जर्जर मकान अचानक गिर पड़ा और मलबे में दबकर जुबेर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जाता है कि जुबेर कुछ ही दिन पहले दिल्ली गए थे, जबकि रजिया अपने मायके में गर्भवती अवस्था में रह रही थी। अचानक आई इस विपत्ति ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना पूरे गांव के लिए असहनीय पीड़ा है और ईश्वर ऐसे दुख से किसी को न गुजारे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon