PURNIA NEWS : भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बनीं संगीता बर्मन, पार्टी में हर्ष और उत्साह का माहौल

PURNIA NEWS : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष के रूप में संगीता बर्मन को नियुक्त किया गया है। अपने कर्मठ, ईमानदार, मृदुभाषी और समाजसेवी व्यक्तित्व के लिए जानी जाने वाली श्रीमती बर्मन की यह नियुक्ति न केवल महिला मोर्चा बल्कि समूचे संगठन के लिए गर्व का विषय है। उनकी नियुक्ति पर जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का वातावरण देखने को मिल रहा है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला एवं प्रदेश भाजपा नेतृत्व को हार्दिक आभार प्रकट किया गया है, जिनके विश्वास और समर्थन से यह निर्णय संभव हो सका। श्रीमती बर्मन की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों में कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं, जिनमें श्रीमती तारा शाह, क्रांति देवी, इंदू सिंह, माया रानी दास, शांति उरांव, सुनीति सिन्हा, नीतू सिंह, मीनाक्षी सिन्हा, चंद्रकला देवी, मानो देवी, अंजू देवी, वीणा सिंह, रूबी सेठिया, दीपमाला जोशी, पूजा कुमारी प्राची, सुष्मिता दास, आशा अनुरागिनी, अर्चना शाह सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं के नाम प्रमुख हैं। भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने विश्वास जताया है कि श्रीमती संगीता बर्मन के नेतृत्व में संगठन नारी सशक्तिकरण, सामाजिक भागीदारी और राजनीतिक सक्रियता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon