PURNIA NEWS : स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं कर्मी गए अनिश्चितकालीन हडताल पर, क्षेत्र में फिर फैलने लगी गंदगी

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : अपने आठ सूत्री मांगों के समर्थन में प्रखंड के लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत कार्य करनेवाले पर्यवेक्षक एवं कर्मी 27 अगस्त से अनिश्चितकालीन हडताल पर चले गए हैं । जिससे पंचायतों में एकबार फिर से गंदगी देखने को मिलने लगी है । इस संबंध में पर्यवेक्षक लक्ष्मीपुर छर्रापटी पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक संतोष कुमार ने बताया कि सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं कर्मी पिछले 27 अगस्त से अनिश्चितकालीन हडताल पर चले गए हैं । उनकी आठ सूत्री मांगे हैं, जिसे सरकार अगर नहीं मानती है तो, उनकी हडताल जारी रहेगी । अपनी मांगों की चेतावानी को लेकर संघ के द्वारा 20 अगस्त को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन पटना में किया गया था, परंतु अभी तक सरकार के कानों पर जूं-तक नहीं रेंगी है । कुछ इसी को लेकर वेलोग संघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन हडताल पर चले गए हैं । उनकी प्रमुख मांगें हैं कि सरकार स्वच्छता पर्यवेक्षक को अंशकालीन से हटाकर, पूर्णकालीक किया जाए ।

ग्रामीण विकास विभाग के पत्रांक 135, 366, 4 दिनांक 8 नवंबर 2022 के तहत संविदा लागु किया जाए । पंचायतीराज विभाग द्वारा निर्गत-पत्र 6 / दिनांक 15 जनवरी 2021 के तहत स्वच्छता पर्यवेक्षक को 20 हजार रूपये मासिक दिया जाए, सेवाकाल बिना शर्त 60 वर्ष किया जाए, सभी बकाया मानदेय अविलंब भुगतान किया जाए, स्वच्छताकर्मी का मानदेय 10000 रूपये किया जाए, कार्य अवधि में मृत्यु में होनेपर आकस्मिक मृत्यु के लाभ के साथ-साथ उस परिवार के सदस्य के किसी सदस्य को चयन किया जाए । ईपीएफ लागु किया जाए एवं कार्य अवधि के अतिरिक्त कार्य के लिए अतिरिक्त भत्ता और विभागीय कार्य के अलावे अन्यकार्य के लिए प्रतिनियुक्ति पर रोक लगाया जाय । मौके पर प्रखंड संघ अध्यक्ष तारा देवी, संतोष कुमार, मो आशीफ आलम, विनोद कुमार, सुजीत कुमार, मुकेश कुमार, डोली भारती, मो इकबाल आलम, अमरजीत सिंह, मो आफताब आलम, राहुल कुमार, आलोक कुमार, चंदन कुमार, पप्पू कुमार, कुणाल ठाकुर, रामनाथ मंडल सहित सभी पर्यवेक्षक एवं स्वच्छताकर्मी उपस्थित थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon