PURNIA NEWS : एसडीओ समेत अन्य अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे बाढ प्रभावित क्षेत्र

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : प्रखंड के आयी भीषण बाढ प्रभावित क्षेत्र का एसडीओ अनुपम सहित अन्य अधिकारियों ने बुधवार को दौरा किया तथा वस्तुस्थिति से अवगत हुए तथा माना कि बाढ़ की स्थिति नाजुक है, परंतु नियंत्रण में हैं, लगातार नजर रखी जा रही है । एसडीओ अनुपम ने द्वारा अपने कनीय अधिकारियों के साथ  प्रभावित क्षेत्रों कोयली सिमडा पूरब, पश्चिम, भौवा प्रबल पंचायतों सहित अन्य बाढ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया । उन्होंने माना कि क्षेत्र में बाढ़ ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है तथा गांवों सहित सडकों को बाधित करना शुरू कर दिया है ।

उनके द्वारा स्थानीय बाढ़ प्रभावित पीडितों से भी उनकी समस्याओं को लेकर जानकारी ली गई । उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति नाजुक बनी हुई है, परंतु नियंत्रण में है । अभी वैसी स्थिति नहीं है कि राहत चलायी जाए । यातायात के लिए सभी जगहों पर नाव की व्यवस्था कर दी गई है, ताकि किसी को भी आवागमन में परेशानी नहीं हो । नजर रखी जा रही है, जैसे ही वैसी भीषण स्थिति होगी, राहत कार्य शुरू कर दिया जाएगा । उनके साथ सीओ शिवानी शुरभि सहित अन्य कर्मी शामिल थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon