PURNIA NEWS : रूपौली सीओ पर विधायक शंकर सिंह का गंभीर आरोप, विधानसभा में उठेगा मामला

PURNIA NEWS : पूर्णिया के रूपौली प्रखंड में बाढ़ राहत कार्यों को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच विवाद गहराता दिख रहा है। विधायक शंकर सिंह ने सीओ शिवानी सुरभि पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे प्रोटोकॉल का पालन नहीं करतीं और अपने व्यवहार से ऐसा जताती हैं मानो सांसद और विधायक से भी ऊपर हों। विधायक ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने को लेकर अनुश्रवण समिति की बैठक मंगलवार को करने का अनुरोध उन्होंने सीओ से किया था, ताकि वे भी इसमें शामिल हो सकें, लेकिन सीओ ने उनकी बात को नजरअंदाज करते हुए सोमवार को ही बैठक कर ली।

इससे पहले भी बिना सूचना दिए सीओ ने कुछ जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने की कोशिश की थी, जिसका विरोध प्रखंड प्रमुख प्रतिमा कुमारी ने किया था। विधायक का आरोप है कि इस प्रक्रिया में न तो उन्हें, न ही उनकी पत्नी व जिला परिषद सदस्या प्रतिमा सिंह को सूचना दी गई। शंकर सिंह ने चेतावनी दी है कि वे इस पूरे मामले को विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाएंगे और बाढ़ पीड़ितों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon