PURNIA NEWS : सातों विधानसभा क्षेत्रों में सेवा मतदाताओं को किया गया जागरूक, पोस्टल बैलेट से मतदान की दी गई जानकारी

PURNIA NEWS : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी  अंशुल कुमार  के दिशा-निर्देश के आलोक में पूर्णिया जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में स्वीप कोषांग के माध्यम से गहन मतदाता जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) के मार्गदर्शन में सभी प्रखंडों के जीविका दीदी, स्वास्थ्य, कल्याण विभाग एवं आईसीडीएस कर्मियों द्वारा पंचायत स्तर पर मतदाता जागरूकता बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान सेवा मतदाताओं (Service Voters) को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें आगामी चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सातों विधानसभा क्षेत्रों के चिन्हित 13 Low VTR (Low Voter Turnout Rate) वाले मतदान केंद्रों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
सभी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए संदेश दिया गया —

“लोकतंत्र हो तभी महान, सब करें जहाँ मतदान।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon