PURNIA NEWS : पूर्णिया के थाना चौक स्थित दो चाय दुकानों पर स्मैक (Smack) जैसे घातक नशे का खुलेआम कारोबार किया जा रहा है। चाय की चुस्कियों के बीच ज़हर परोसा जा रहा है और इसका शिकार हो रहे हैं शहर के कई युवा, जो अब मानसिक और सामाजिक रूप से बर्बादी की कगार पर पहुंच चुके हैं।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इन दुकानों पर बैठकर कुछ युवक न सिर्फ स्मैक का सेवन करते हैं, बल्कि उसके प्रभाव में आकर आपत्तिजनक, अनर्गल और गैर-जिम्मेदाराना हरकतों में भी शामिल हो जाते हैं।


