Purnia News: कुख्यात शराब तस्कर राजीव साह का पुत्र अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

पूर्णिया: Purnia News भवानीपुर पुलिस ने शनिवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पूर्णियाँ जिले के कुख्यात शराब तस्कर राजीव साह के पुत्र सुजीत कुमार को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शराब तस्कर सुजीत कुमार अपने पिता के साथ मिलकर काफी दिनों से शराब का अवैध कारोबार कर रहा था। भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार की रात्रि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात शराब तस्कर राजीव साह अपने पुत्र के साथ मिलकर सोनदीप पंचायत के धत्ताटोला स्थित अपने घर से शराब का अवैध कारोबार कर रहा है। सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना में कार्यरत अवर निरीक्षक विकास कुमार सदलबल के साथ धत्ताटोला स्थित राजीव साह के घर पर छापेमारी करने का काम किया।

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर राजीव साह के घर से दो आदमी भागने लगा। जिसमे से पुलिस ने राजीव साह के पुत्र सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सुजीत कुमार को पकड़ने के बाद जब राजीव साह के घर की तलाशी लिया गया तो उसके घर से पुलिस ने अलग-अलग ब्रांडों के अंग्रेजी शराब बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए शराब तस्कर सुजीत कुमार के बिरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बताते चलें कि इसके पूर्व भी कुख्यात शराब तस्कर राजीव साह के पुत्र सुजीत कुमार और अजित कुमार के जमीन पर बने घर से भवानीपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जप्त किया था। इसके बाद भवानीपुर पुलिस ने राजीव साह की पत्नी वीणा देवी के नाम के ट्रक को पकड़ा था, जिसमे से बड़े पैमाने पर पुलिस ने अवैध शराब जप्त किया था। दोनों मामलों को लेकर भवानीपुर थाना में अलग-अलग कांड दर्ज हैं। इधर एकबार फिर भवानीपुर पुलिस ने राजीव साह के पुत्र सुजीत कुमार को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon