PURNIA NEWS : SP स्वीटी सहरावत ने पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षु सिपाहियों को दिया मार्गदर्शन

PURNIA NEWS : आज पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, पूर्णिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों से संवाद किया और उन्हें प्रशिक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। SP सहरावत ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “एक सिपाही केवल वर्दी नहीं पहनता, बल्कि वह न्याय, सेवा और कर्तव्य का प्रतीक होता है। प्रशिक्षण के दौरान जो मूल्य और अनुशासन सिखाए जा रहे हैं, वही भविष्य में आपकी पहचान बनेंगे।”

उन्होंने सभी नवप्रशिक्षुओं को कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील और अनुशासित पुलिसकर्मी बनने की प्रेरणा दी और बताया कि वर्तमान समय में पुलिस से नैतिकता, तकनीकी दक्षता और मानवीय संवेदनशीलता की उम्मीद की जाती है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon