PURNIA NEWS : मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विशेष शिविर आयोजित, फार्म अपलोडिंग का कार्य जारी

PURNIA NEWS,आनंद यदुका : भवानीपुर प्रखंड कार्यालय प्रांगण में सोमवार को विशेष शिविर का आयोजन कर मतदाता सूची पुनरीक्षण के अंतर्गत फार्म अपलोडिंग का कार्य किया गया। अनुमंडल मुख्यालय से पहुंचे कर्मियों और ऑपरेटरों की टीम ने मतदाताओं द्वारा भरे गए फार्म को जांच के बाद निर्वाचन आयोग की साइट पर अपलोड किया, हालांकि सर्वर की धीमी गति के कारण कुछ तकनीकी कठिनाइयाँ भी सामने आईं। निबंधन निर्वाची पदाधिकारी आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर संकलित फार्मों को सुपरवाइजर के माध्यम से मुख्यालय में जमा कराया जा रहा है, जहां अपलोडिंग का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रह जाए, इसके लिए बीएलओ और सुपरवाइजरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। शिविर में सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रशिक्षु बीडीओ विकास कुमार, सीओ ईशा रंजन, कार्यपालक पदाधिकारी कशिश कुमारी, बीपीआरओ रूपेश कुमार सहित बीएलओ, सुपरवाइजर और डाटा एंट्री ऑपरेटर उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon