PURNIA NEWS : पूर्णिया में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान जारी, BLO और प्रशासन की सक्रिय भागीदारी

PURNIA NEWS : चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चल रहे Special Intensive Revision (SIR)-2025 अभियान के तहत पूर्णिया जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिले के विभिन्न प्रखंडों और अंचलों में BLO के सहयोग से घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण, संकलन और मोबाइल एप पर अपलोडिंग का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

जिला स्कूल पूर्णिया में अपर समाहर्ता रवि राकेश ने शिक्षकों और प्रखंड साधनसेवियों को पुनरीक्षण प्रक्रिया से जुड़ी बारीकियों का प्रशिक्षण दिया। केनगर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने धनदाहा विधानसभा क्षेत्र में BLO के माध्यम से गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटल अपलोडिंग सुनिश्चित कराई। वहीं धमदाहा में BDO ने BLO के साथ बैठक कर अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया।

रूपौली और जलालगढ़ अंचलों में संबंधित अधिकारियों की निगरानी में BLO द्वारा कैंप लगाकर एवं घर-घर जाकर प्रपत्र संकलन और एप पर जानकारी अपलोड की जा रही है। कसबा विधानसभा क्षेत्र में भी व्यापक स्तर पर मतदाता प्रपत्रों का वितरण और संकलन किया गया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon