PURNIA NEWS : पूर्णिया में बीएलओ के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित, आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर जोर

PURNIA NEWS : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 को सफल बनाने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने सभी संबंधित निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे बीएलओ के लिए निर्धारित अवधि में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम सुनिश्चित करें। इसी क्रम में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में सदर विधानसभा क्षेत्र, पूर्णिया के सभी बीएलओ के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी, पूर्णिया में किया गया।

इस सत्र में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में उपस्थित सभी बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे आयोग द्वारा जारी निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को सही, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न करें।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon