PURNIA NEWS : दिनांक 12 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया के आदेशानुसार पूर्णिया जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित कुल 17 पुलिस पदाधिकारियों – पुअनि (प्रोबेशनरी उप निरीक्षक) एवं सअनि (सहायक निरीक्षक) – का स्थानांतरण नियमानुसार किया गया। यह तबादले संबंधित अधिकारियों के एक थाना क्षेत्र में निर्धारित कार्यकाल पूर्ण करने के उपरांत किए गए हैं।
स्थानांतरित अधिकारियों में मुफस्सिल थाना से एक पुअनि, मोहनपुर से एक पुअनि एवं एक सअनि, जानकीनगर से एक पुअनि, सरसी से दो सअनि, भवानीपुर से एक पुअनि, रूपौली से एक सअनि, बनमनखी से एक पुअनि, टीकापट्टी से एक पुअनि, मरंगा से एक सअनि, सदर से एक सअनि, चम्पानगर से एक सअनि, बायसी से एक सअनि, अमौर से एक सअनि, अनगढ से एक सअनि तथा धमदाहा से एक पुअनि शामिल हैं। पुलिस प्रशासन के अनुसार यह कदम थानों में प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने एवं कार्यकुशलता को बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।


