PURNIA NEWS : छात्र नेता राजा कुमार की मांग – विश्वविद्यालय पदाधिकारियों का हो मेडिकल और मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण

PURNIA NEWS : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्र नेता राजा कुमार ने पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति तीखा रुख अपनाते हुए एक नई मांग रखी है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के सभी शीर्ष पदाधिकारियों – कुलपति, प्रति-कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक, वित्त पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों का पूर्ण चिकित्सीय परीक्षण (Medical Checkup) एवं मानसिक स्वास्थ्य मूल्यांकन (Mental Health Evaluation) कराया जाए। उन्होंने मांग की कि यह प्रक्रिया स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मेडिकल बोर्ड के माध्यम से की जाए और रिपोर्ट को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक किया जाए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे

राजा कुमार ने कहा कि यदि किसी पदाधिकारी की रिपोर्ट में गंभीर मानसिक या शारीरिक अस्वस्थता पाई जाती है, तो उन्हें पूर्व परीक्षा नियंत्रक की भांति तत्काल प्रभाव से पदमुक्त किया जाए, ताकि विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली बाधित न हो। उन्होंने कहा, “विश्वविद्यालय एक उच्च शैक्षणिक संस्थान है, जहाँ कुशल, स्वस्थ और मानसिक रूप से संतुलित नेतृत्व अनिवार्य है। मानसिक रूप से असंतुलित या बीमार अधिकारी छात्रों, कर्मचारियों और पूरे संस्थान के लिए खतरा बन सकते हैं। पूर्व परीक्षा नियंत्रक का मामला इसका स्पष्ट उदाहरण है। जब एक पदाधिकारी के विरुद्ध यह कदम संभव हुआ है, तो यह सिद्धांत सभी पदाधिकारियों पर समान रूप से लागू होना चाहिए।”

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon