PURNIA NEWS : सुमित सिंह बने भाजपा युवा मोर्चा पूर्णिया के नए जिलाध्यक्ष, कहा – पद नहीं, सेवा का माध्यम है

PURNIA NEWS : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने पार्टी संगठन को सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सुमित सिंह को भाजपा युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। नवमनोनीत अध्यक्ष सुमित सिंह ने इस जिम्मेदारी के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि, “भारतीय जनता पार्टी एक विचार, एक संस्कार और एक परिवार है, जहाँ हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।”

उन्होंने अपनी यात्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा, संगठन की सीख और साथी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया और जिला अध्यक्ष मनोज सिंह के प्रति विशेष आभार जताया।

सुमित सिंह ने स्पष्ट किया कि यह पद उनके लिए “सेवा का माध्यम” है और वे ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को हर युवा तक पहुँचाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि “भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की ताकत है, और मैं इस ताकत को और अधिक मज़बूत करने का संकल्प दोहराता हूँ।”

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon