PURNIA NEWS : आज 31 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक स्वीटी शेरावत ने निर्माणाधीन पूर्णिया हवाई अड्डा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, निर्माण कार्यों की प्रगति और संभावित सुरक्षा चुनौतियों का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हवाई अड्डा बनने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं ताकि यात्री और कर्मचारी दोनों सुरक्षित रह सकें। उन्होंने निर्माण स्थल पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से भी बात की और आगामी योजनाओं पर समीक्षा की।




