PURNIA NEWS : टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता – हिमांशु, नीलांजना और विराट ने जीते खिताब

PURNIA NEWS : तीसरी बिहार राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों के बीच खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-13 बालक वर्ग में सहरसा के हिमांशु ने फाइनल में पटना के आयुष मिश्रा को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं बालिका वर्ग में मुज़फ्फरपुर की नीलांजना शर्मा ने अंडर-13 और अंडर-11 दोनों वर्गों में शानदार खेल दिखाते हुए दोहरा खिताब जीता, जबकि इन वर्गों में पटना की ऐशानी आनंद और वैष्णवी कुमारी उपविजेता रहीं।

अंडर-11 बालक वर्ग में पटना के विराट नारायण विजेता बने, और मधेपुरा के उत्कर्ष रीगन उपविजेता रहे। प्रतियोगिता में राज्य भर से आए खिलाड़ियों ने खेल कौशल और जोश से दर्शकों को प्रभावित किया। आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह बना हुआ है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon