PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : पुरानी पेंशन योजना की मांग सरकार द्वारा नहीं माने जाने के विरोध में सोमवार को रूपौली प्रखंड के सभी कोटि के शिक्षकों ने कालीपटी लगाकर शिक्षण कार्य किया तथा अपना विरोध जताया । शाम को सभी शिक्षक मुख्यालय पहुंचे तथा अपना विरोध प्रदर्शित किया । इसकी अध्यक्षता प्रखंड संघ उपाध्यक्ष मो शम्स तबरेज ने किया । इसकी अगुवायी जिला शिक्षक संघ अध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल ने किया । मौक पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन को लेकर पूरे देश में आज काला दिवस मनाया जा रहा है । सभी शिक्षक कालीपटी लगाकर अपना विरोध जता रहे हैं । उन्होंने कहा कि इसी दिन 1 सितंबर 2005 को बिहार सरकार ने राज्य सरकार के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के पशन व्यवस्था को समाप्त कर दिया था तथा इसके बदले एनपीएस बहाल किया था ।
तभी से सरकार की इस नीति के खिलाफ आवाज उठती रही है तथा पुरानी पेंशन व्यवस्था लागु करने की मांग उठती रही है । उन्हांेने कहा कि सांसद-विधायक को पांच साल के लिए निर्वाचित होते हैं, परंतु उन्हें आजीवन पुरानी पंेशन एवं लग्जरी सुविधाएं मिलती रहती हैं, परंतु साठ वर्शों तक देश की सेवा करनेवाले कर्मियों का पेंशन समाप्त कर दिया जाता है । यह सरासर अन्याय है । इतना ही नहीं बीस साल तक सेवा करनेवाले शिक्षकों को आजतक प्रोमोशन का लाभ नहीं मिल पाया है । कुछ इसी को लेकर संघ ने निर्णय लिया है कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर एक दिवसीय भूख हडताल करेंगे तथा कालीपटी लगाकर कार्य का वहिष्कार करेंगे । इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष मो शम्स तबरेज, कुंदन कुमार भारती, घनश्याम रजक, सुबोध साह, दीपक कुमार, रमेश कुमार रमण, संजय साह, संजीव कुमार, नरेश मंडल, सचिन कुमार, मो मनीरूल हक, योगेंद्र राम सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मी मौजूद थे ।



