PURNIA NEWS : रात में अचानक पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचे तेजस्वी यादव, अव्यवस्था देख उठाए सवाल

PURNIA NEWS नंदकिशोर : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच अचानक पूरे काफिले के साथ पूर्णिया सदर अस्पताल एवं जीएमसीएच के निरीक्षण पर पहुंचे। उनके अचानक दौरे से अस्पताल प्रशासन में हलचल मच गई। तेजस्वी ने पुराने अस्पताल परिसर के सभी वार्डों का जायजा लिया और मरीजों से बातचीत की। एक मरीज ने शिकायत की कि पैर टूटने के बावजूद आवश्यक उपकरण अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। मरीज का कहना था कि सामान आने पर ही इलाज संभव होगा। वहीं, महिला वार्ड में भी उन्होंने मरीजों से हालचाल पूछा।

निरीक्षण के दौरान तेजस्वी बाथरूम में भी पहुंचे, जहां गंदगी और टूटी खिड़कियाँ देखकर नाराजगी जताई। इस पूरे समय जीएमसीएच के सुपरिंटेंडेंट संजय कुमार उनके साथ थे। तेजस्वी ने सवाल उठाया कि मरीजों को पुराने भवन और बरामदे में क्यों रखा गया है। जवाब में सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि नई जीएमसीएच बिल्डिंग अभी हैंडओवर नहीं हुई है, इसलिए मरीजों को अस्थायी रूप से पुराने अस्पताल में रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 सितंबर को पूर्णिया आगमन से ठीक पहले तेजस्वी यादव का यह अचानक निरीक्षण राजनीतिक हलचल का कारण बन गया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon