PURNIA NEWS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ को गाली देने के विरोध में किये गए बंद का भवानीपुर में रहा ब्यापक असर , एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठ कराया शांतिपूर्ण बंद

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ को वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से गाली देने के विरोध में किये गए राज्यव्यापी बंद का भवानीपुर में काफी ब्यापक असर देखने को मिला । एनडीए गठबंधन के सभी दलों के कर्यकर्ता गुरुवार की सुबह सात बजे से ही भवानीपुर मुख्य बाजार के सर्वोदय आश्रम चौक पर पहुंच सड़क जाम करते हुए यातायात बंद करा दिया । जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष कलाधर मंडल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन के सभी दलों के नेताओ ने सर्वोदय आश्रम चौक पर बीच सड़क पर बैठ बंद को सफल बनाने का काम किया । बंद करने वाले एनडीए समर्थकों ने इस दौरान महागठबंधन और राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव के विरोध में जमकर नारेबाजी भी किये ।

एनडीए कार्यकर्ताओं के द्वारा कराये गये बंद के दौरान जाम स्थल के दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गयी थी । इतना ही नहीं जाम के दौरान भवानीपुर में धमदाहा एसडीएम भी काफी देर तक जाम में फसे रहे । शांतिपूर्ण जाम के दौरान जाम स्थल पर भवानीपुर थाना के कई अधिकारी भी बने रहे । जाम कराने में जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष राजकुमारी चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मीरा देवी, जदयू महिला उपाध्यक्ष सीमा रानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष 2 मोलेश सिंह, हम प्रखंड अध्यक्ष मो० सद्दाम हुसैन, रालोमो प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा, बीस सूत्री सदस्य दीपक कुमार, पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल, प्रताप भान रैना, दीपक सिंह, अशोक कुमार चौधरी, शुशील कुमार चौधरी, प्रेम शंकर सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, ओमप्रकाश सुमन सहित एनडीए गठबंधन के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon