PURNIA NEWS : भारतीय जनता पार्टी के कसबा ग्रामीण मंडल की मंडल कार्यसमिति की बैठक में आज भाजपा के युवा नेता किशोर कुमार जायसवाल ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान श्री जायसवाल ने संगठन को सशक्त और जन-संपर्क आधारित बनाने पर जोर देते हुए कई ऊर्जात्मक बातें कहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “पार्टी की रीढ़ गांव-गांव तक फैले हमारे कार्यकर्ता हैं, और अब समय आ गया है कि संगठन के कार्यों को आम जन तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।”
बैठक में संगठनात्मक विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ और कई योजनाओं को जमीनी स्तर पर मूर्त रूप देने की रणनीति बनाई गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया कि पार्टी की मजबूती तभी संभव है जब जमीनी कार्यकर्ताओं की भागीदारी और सक्रियता बनी रहे। इस बैठक को कार्यकर्ताओं ने एक रोचक, प्रेरक और दिशा देने वाला दिन बताया, जिससे उन्हें आने वाले चुनावों और सामाजिक कार्यों के लिए नई ऊर्जा प्राप्त हुई।



