PURNIA NEWS : जिला प्रशासन आम जनता से जुड़कर योजनाओं को पहुंचा रहा जमीनी स्तर तक

PURNIA NEWS : जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़, संवेदनशील और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार  के नेतृत्व में सभी विभागीय पदाधिकारी सक्रिय रूप से क्षेत्र भ्रमण कर रहे हैं। उनके दिशा-निर्देशों के तहत अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी के साथ-साथ जनता को योजनाओं की जानकारी देने का कार्य कर रहे हैं।

इसी कड़ी में आज जिला जल एवं स्वच्छता समिति, पूर्णिया के जिला समन्वयक द्वारा रुपौली प्रखंड के भिखना पंचायत में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शौचालय निर्माण कार्य की जांच की गई। जिला टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति और योजनाओं की पारदर्शिता का आकलन किया, साथ ही स्थानीय लोगों से स्वच्छता के प्रति जागरूकता और योजनाओं से मिली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon