PURNIA NEWS : ढाई सौ परिवारों के आवागमन का एकमात्र कच्ची सड़क को दबंगों ने किया बंद ग्रामीणों ने डीएम से आवागमन बहाल करने की मांग

PURNIA NEWS,विमल किशोर : बैसा-ढाई सौ परिवारों के आवागमन का एकमात्र कच्ची सड़क को दबंगों ने किया बंद। ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल, घरों में कैद हुए ग्रामीण। मामला वैसा प्रखंड के चंदवार पंचायत के वार्ड नंबर 11 पीपल तोड़ा गांव का है। मामले को लेकर पीड़ित ग्रामीणों ने अनगढ़ थाना अध्यक्ष को दिया आवेदन। आवेदन देकर थाना अध्यक्ष के माध्यम से डीएम से ढाई सौ परिवारों की स्थिति को देखते हुए आवागमन बहाल करने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने कहा वैसा प्रखंड के चंदवार पंचायत का वार्ड नंबर 11 पीपलतोड़ा गांव में करीब ढाई सौ परिवारों की आबादी का आवागमन का एकमात्र सड़क मुख्य सड़क से कच्ची पगडंडी सड़क है। जिससे वे लोग पुरखों से करीब 50 वर्षों से आवागमन कर रहे हैं। गांव के तीन तरफ महानंदा नदी से घिरा हुआ है ।

आवागमन का एकमात्र रास्ता कच्ची पगडंडी सड़क ही है। जिससे ढाई सौ परिवार आवागमन करते हैं। सुखे मौसम में आवागमन में कठिनाई नहीं होती है। लेकिन बरसात के मौसम में कच्ची सड़क में चलना दुभर हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि 14जुलाई2025 को समय करीब 3:00 बजे अपराह्न में गांव के दबंग ममनून, नुरसेद एवं महफूज ने उक्त रास्ता को ट्रैक्टर से जोत कर रास्ता बंद कर दिया जिसके कारण गांव के ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से आवागमन बहाल करने की मांग की। मांग करने वालों में वार्ड सदस्य मोहम्मद इजामुल,मो सोनारर्दी, मुख्तार आलम ,अंजार, तजमुल, साजिक आलम, मो तरीफुल ,अशराफुल, अबुल, शहीदुर आलम, जाकिर आलम,रुकैया, तस्लीम, शमामा, बबलू, महबूब, नइम, आशिक, निर्मला देवी, रूपा कुमारी,आशिया खातून, गयास, संजीदा, खतीजा, जोसनारा, अजमेरा ,जमरूल, मजेबुल, सैरुनिशा,जुबेदा एवं माजरा सहित सभी परिवार शामिल हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon