PURNIA NEWS : धमदाहा में जनसुराज की आयोजित सभा में धमदाहा विधान सभा की जनता की नगण्यता उपस्थिति रही | धमदाहा की जनता का अपार स्नेह समर्थन बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह के प्रति है | यह जनसुराज की सभा को नकार कर धमदाहा की जनता ने साबित कर दिया | इस प्यार और समर्थन के लिए धमदाहा की जनता का दिल से आभार प्रकट करते हैं। उक्त बातें जनतादल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बब्बू ने कहीं | बब्बू ने कहा कि धमदाहा में जनसुराज की सभा में चालीस हजार स्क्वायर फीट का पंडाल लगाया गया था जिसमे करीब 3500 कुर्सियों की व्यवस्था की गयी थी | जिसमें पूर्णियाँ जिले के रुपौली, बनमनखी,कसबा, अमौर समेत पूर्णियाँ के विभिन्न क्षेत्रों से बसों के द्वारा सभा में भीड़ जुटाने की व्यवस्था की गई थी | जो पूर्णतः विफल रहा | आज की इस सभा में 90 फीसीदी धमदाहा विधानसभा से बाहर के लोगों की भागीदारी थी | धमदाहा की जनता का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समर बिहार सरकार के मंत्री लेशी सिंह एवं एन०डी०ए० पर अटूट विश्वास है |
उन्होने कहा कि धमदाहा की धरती पर वर्षों से लेशी सिंह ने जो स्नेह, सेवा और संघर्ष की राजनीति की है, वह आज की जनता के व्यवहार में झलकता है। जनता यह भली-भांति समझती है | धमदाहा की जनता ने आज मंत्री सिंह के प्रति अटूट प्रेम प्रदर्शित किया है | प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बब्बू ने धमदाहा की जनता से आग्रह किया है कि इसी तरह मंत्री लेशी सिंह ने प्रति अपना स्नेह समर्थन चट्टानी एकता एवं एकजुटता बनाये रखे जिससे विपक्ष का अभी से मनसुबा चकनाचूर हो जाय | उन्होने धमदाहा विधानसभा की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपसबों का यह सोच-समझकर लिया गया फैसला सिर्फ एक सभा से दूरी नहीं,बल्कि आने वाले समय की राजनीति की दिशा तय करने वाला कदम है। मंत्री लेशी सिंह के प्रति आपका भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम आप सभी के इस प्यार और समर्थन के लिए दिल से आभार प्रकट करते हैं।



