PURNIA NEWS : कालाजार और फाइलेरिया से बचाव को लेकर भवानीपुर में ग्रामीण चिकित्सकों को दिया गया प्रशिक्षण

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर में कालाजार एवं फाइलेरिया से बचाव को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । आयोजित प्रशिक्षण शिविर में पिरामल फाउंडेशन के तरफ से आये रणविजय कुमार एवं शिवशंकर कुमार के द्वारा सभी ग्रामीण चिकित्सको को प्रशिक्षण दिया गया । ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण देते हुए आये प्रशिक्षणकर्ता ने बताया कि नियमित टीकाकरण एवं कीटनाशक के छिड़काव से इन दोनों बीमारी से बचा जा सकता है ।

प्रशिक्षणकर्ता ने प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे सभी ग्रामीण चिकित्सकों को बताया कि आपलोग अपने अगल बगल के लोगों को इन दोनों बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करने का काम करें । उन्होंने कहा कि जबतक लोग जागरूक नहीं होंगे तबतक इन दोनों बीमारियों का पूर्णतया उन्मूलन नहीं हो सकता है । प्रशिक्षण शिविर में जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार साह, डॉ० आरके साह , मुराद अख्तर, पंकज कुमार, सिंटू कुमार, कृष्णदेव शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीण चिकित्सक मौजूद थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon