PURNIA NEWS : कदवाबासा में आग लगने से मोबाइल दुकान सहित दो परिवार का घर जलकर राख

PURNIA NEWS आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत के कदवाबासा गांव में शुक्रवार की रात्रि भीषण आग लगने से मोबाइल दुकान सहित दो परिवार का घर जलकर राख हो गया । इस भीषण अगलगी में कदवाबासा वार्ड 10 निवासी महेंद्र मेहता एवं बिजेंद्र मेहता का घर सहित घर मे रखा सभी सामान जलकर स्वाहा हो गया । पीड़ितों ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि सभी परिजन खाना बनाने के बाद खाना खाने की तैयारी कर रहे थे । इसी दौरान अचानक उसके घर मे आग पकड़ लिया । आग लगने के बाद पीड़ित परिजन जबतक कुछ समझ पाते तबतक आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते महेंद्र मेहता और बिजेंद्र मेहता का घर और घर मे रखा सभी सामान जलकर राख हो गया । इस भीषण अगलगी में अनुमानतः पांच लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है । स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया ।
अगलगी की घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार, स्थानीय मुखिया सोनी सिंह, जदयू नेता ललन राय सहित कई जनप्रतिनिधि शनिवार को पीड़ित के घर पहुंचे थे । राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी बरिय अधिकारियों को दिया जा चुका है । उन्होंने बताया कि बहुत जल्द पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता प्रदान किया जायेगा ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon