PURNIA NEWS : सिलेंडर विस्फोट से दो घर जलकर राख, जिला प्रशासन ने त्वरित राहत पहुंचाई

PURNIA NEWS : शनिवार सुबह करीब 9 बजे के नगर अंचल के गणेशपुर पंचायत अंतर्गत डोहरिया वार्ड संख्या 10 के अनुसूचित जनजाति टोला में सिलेंडर विस्फोट के कारण दो घरों में भीषण अग्निकांड हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए अंचल अधिकारी के नगर को तत्काल राहत कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

डीएम के निर्देश पर अंचलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों—दिलीप हांसदा एवं संजीव हांसदा—को अग्निकांड अनुग्रह अनुदान के तहत मुआवजा राशि और पॉलीथिन शीट्स वितरित की, ताकि उन्हें अस्थायी राहत मिल सके। जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवारों को तुरंत सहायता प्राप्त हुई।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon