PURNIA NEWS : आज दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया स्वीटी सहरावत के द्वारा पूर्णिया जिला बल के दो पुलिस अधिकारियों राजीव कुमार लाल एवं मो0 खलीकुज्जमाॅ को पुलिस उपाधीक्षक (PU) कोटि का स्टार पहनाकर उनके पदोन्नति की औपचारिक घोषणा की गई।
ये दोनों अधिकारी पुलिस मुख्यालय द्वारा दिनांक 30.09.2025 को पु0नि0 से पु0उपाधीक्षक कोटि में प्रोन्नत किए गए थे। इस अवसर पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



