PURNIA NEWS : मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के तहत भाजपाईयों ने राहुल-तेजस्वी का जलाया पुतला

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के तहत भाजपाईयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के विरोध में राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया । इसका नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल कर रहे थे । जबकि मौके पर जिला उपाध्यक्ष क्रांति देवी भी मौजूद थीं । मौके पर उपाध्यक्ष क्रांति देवी ने कहा कि लोग किस प्रकार किसी के मां के खिलाफ अपशब्द बोल देते हैं । इससे यह जाहिर होता है कि बोलनेवाले को कोई चरित्र ही नहीं है । मां, तो मां होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हों, या फिर आम आदमी की, कैसे लोगों के मुंह से ऐसे असामाजिक शब्द निकाल लेते हैं ।

उन्होंने विरोध प्रकट करते हुए कहा कि भाजपाई ही नहीं, बल्कि पूरे हिंदुस्तान की आवाम इस तरह के शब्द को बर्दास्त नहीं करेगा । उन्होंने सरकार से मांग की कि इस तरह के शब्द निकालनेवाले के खिलाफ कडी कार्रवायी के साथ-साथ उसकी गिरफतारी करते हुए अविलंब मामला दर्ज हो । इस दौरान सभी भाजपाईयों ने राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव के पुतलों को बिरौली बाजार से लेकर रूपौली तक प्रदर्शन किया तथा थाना चौक पर उनके पुतला दहन किया । इस अवसर पर पूर्व भापजा प्रत्याशी परमानंद मंडल, पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष पशांत कुमार सिंह, अखिलश महतो, अरविंद साह सहित सैकडो की संख्या में भाजपाई मौजूद थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon