PURNIA NEWS : विद्या स्थली इंटरनेशनल स्कूल द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन

PURNIA NEWS : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्या स्थली इंटरनेशनल स्कूल, बनमनखी द्वारा भक्त प्रहलाद मंदिर परिसर में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें योग, आसन और प्राणायाम की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास किया गया। कार्यक्रम का संचालन योग शिक्षक सह अधिवक्ता शशि शेखर कुमार एवं योग शिक्षक सोनू कुमार के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ-साथ सेवानिवृत्त प्रखंड विकास पदाधिकारी विश्वनाथ शरण यादव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह नीरज कुमार, गौ सेवा ट्रस्ट के प्रचारक मोलू बाबू, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष संतोष चौरसिया, एबीवीपी के जिला संयोजक साजन कुमार, प्रदेश कार्यकारी परिषद सदस्य विशाल कुमार, अयान फिजिकल एकेडमी के संचालक भवेश कुमार तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्राचार्य रवि वत्स ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को प्रतिदिन योग अपनाने की प्रेरणा दी और कहा कि विद्यालय अपने विद्यार्थियों को श्रेष्ठ नागरिक बनाने हेतु भारतीय संस्कृति, संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए संकल्पित है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon