PURNIA NEWS : विजय खेमका ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक, कहा – मोदी की ऐतिहासिक जनसभा ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

PURNIA NEWS : पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने विधानसभा जनसंपर्क कार्यालय में मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों और प्रभारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक पूर्णिया जनसभा की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लाखों की भीड़ ने मोदी जी के विकास संकल्प को स्वीकार कर विपक्ष के दुष्प्रचार को करारा जवाब दिया है। खेमका ने बताया कि अब गांव-गांव जाकर मोदी और नीतीश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाया जाएगा। बैठक में मंडल अध्यक्षों ने भी अपने अनुभव साझा किए और संकल्प लिया कि हर घर तक जनसंपर्क कर सरकार की उपलब्धियों को पहुँचाया जाएगा।

इस दौरान विधानसभा विस्तारक संजय दास ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा की जानकारी दी। विधायक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में एक रथ भी निकलेगा, जो जनता को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराएगा। बैठक में चंदन पासवान, विजय माझी, मंगल पोद्दार, पानो देवी, मनोज सिंह, गोपाल सिन्हा, मनोज गोश्वामी, अजित सिन्हा, राजेश चौरसिया, श्रवण मंडल, गणेशी साह, ज्योतिष ठाकुर और डॉ. मनोज साह सहित कई महामंत्री उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon