PURNIA NEWS : विजय खेमका 17 अक्टूबर को करेंगे नामांकन, निकलेगी आशीर्वाद यात्रा — पूर्णिया में दिखेगा शक्ति प्रदर्शन

PURNIA NEWS : पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय खेमका आगामी 17 अक्टूबर 2025 को नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर एक भव्य नामांकन आशीर्वाद यात्रा और जनसभा का आयोजन किया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह यात्रा सुबह 9:30 बजे पंचमुखी हनुमान मंदिर, जीरो माइल, गुलाबबाग से प्रारंभ होगी। यात्रा कटिहार मोड़, लाइन बाजार, फोर्ड कंपनी चौक, टैक्सी स्टैंड, आर.एन. साह चौक होते हुए जिला स्कूल मैदान पहुंचेगी। इसके बाद अनुमंडल कार्यालय, पूर्णिया में दोपहर 12:15 बजे नामांकन दाखिल किया जाएगा।

नामांकन के पश्चात जिला स्कूल मैदान में दोपहर 1:00 बजे एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की संभावना है।

विजय खेमका ने पूर्णिया वासियों से अपील करते हुए कहा कि —

“आप सभी देवतुल्य नागरिकों का स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद ही मेरी ताकत है। आइए, हम सब मिलकर विकसित पूर्णिया और सशक्त बिहार के संकल्प को और मजबूत करें।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon