PURNIA NEWS : कनकई नदी के कटाव से नहरा गांव को बचाने को लेकर गांव वासियों ने प्रखंड मुख्यालय में दिया धरना प्रदर्शन

PURNIA NEWS विमल किशोर : कनकई नदी की कटाव से नहर गांव को बचाने को लेकर गांव वासियों ने प्रखंड मुख्यालय में दिया धरना प्रदर्शन। धारणा को संबोधित करते हुए जिला परिषद प्रतिनिधि सह भावी विधायक प्रत्याशी अफरोज आलम ने अंचलाधिकारी से गांव को कटाव से बचने के लिए कताव निरोधक कार्य करने की मांग। प्रमुख प्रतिनिधि ने भी धरना को संबोधित किया। विधायक प्रतिनिधि भी पहुंचे धरना स्थल मेमोरेंडम लेकर फ्लड कंट्रोल विभाग को जल कटाव निरोधक कार्य करने की बात कही। अन्य वक्ताओं ने भी धरना को संबोधित किया। धरना प्रदर्शन के उपरांत अंचलाधिकारी को दिया आवेदन।

ग्रामीणों ने कहा कि हम लोग नहरा ग्रामवासी कनकई नदी से भयभीत है । हम लोगों के गांव से मात्र 50 मीटर की दूरी पर वर्तमान में नदी बह रही है। नदी में पानी भरने से कटान शुरू है ।अभी से यदि कुछ नहीं किया जाए तो गांव ध्वस्त हो जाएगा और ग्रामीणों का अरबो रूपया का क्षति हो जाएगा। विशेष कर यहां के एससी एसटी के लगभग 400 घर हैं। और यह लोग भूमिहीन है। नदी कटाव के बाद यह लोग गिरी विहीन हो जाएंगे इधर-उधर ठोकर खाएगा। वर्तमान की स्थिति को देखते हुए बज बचाव के लिए अंचलाधिकारी से अनुरोध करते हुए कहा कि गांव की व्यक्तियों की स्थिति को देखते हुए बंडाल या बांध रोकने की मांग की। मांग करने वालों में मेरी मुर्मू, संजलि सोरेन, सुरेश मुर्मू, जूली मुर्मू ,भोलेनाथ सोरेन, पॉल मुर्मू ,मोहम्मद तौफिक्र आलम सहित अन्य ग्रामीण शामिल है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon