PURNIA NEWS : बिजली संकट से त्रस्त ग्रामीणों ने भवानीपुर-अकबरपुर मार्ग किया जाम

PURNIA NEWS : भवानीपुर प्रखंड के जावे पंचायत के कुशहा और बड़हरी पंचायत के कुसहा मिलिक गांव के सैकड़ों लोग शुक्रवार की सुबह बिजली समस्या को लेकर सड़क पर उतर आए। आक्रोशित ग्रामीणों ने भवानीपुर-अकबरपुर मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर चार घंटे तक यातायात ठप कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग और जेई दशरथ मंडल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप था कि खराब ट्रांसफार्मर बदलने की मांग बार-बार करने और लिखित आवेदन देने के बावजूद विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

स्थिति इतनी बिगड़ गई कि जेई तक लोगों का फोन उठाना भी बंद कर चुके हैं। जाम की सूचना पर अवर निरीक्षक सुभाष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। अंततः जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बिससूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर, जावे मुखिया सागर अलीम और पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। तब तक चार घंटे तक यातायात पूर्णत: बाधित रहा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon