PURNIA NEWS : साइबर ठगों से जंग – पूर्णिया पुलिस की कामयाबी, पीड़ित को लौटाया गया 5000 रुपये

PURNIA NEWS : साइबर अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम में पूर्णिया पुलिस को एक और सफलता मिली है। आज पूर्णिया साइबर थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी के शिकार हुए पीड़ित सुरेश मंडल को ठगों द्वारा छीन लिए गए ₹5000 की राशि वापस दिलाने में सफलता हासिल की। इस सराहनीय कार्य का नेतृत्व साइबर थाना प्रभारी श्री सूरज कुमार ने किया। पीड़ित व्यक्ति ने थाना में आवेदन देकर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक रिकॉर्ड्स के आधार पर राशि रिकवर कराई।

यह घटना यह दर्शाती है कि यदि समय पर सूचना दी जाए और जागरूकता बनी रहे, तो साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई संभव है।पूर्णिया साइबर थाना आमजन से अपील करता है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ऐप से सावधान रहें। कोई भी OTP, पासवर्ड या बैंक जानकारी किसी से साझा न करें। ठगी की स्थिति में तुरन्त साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या नजदीकी साइबर थाना में संपर्क करें।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon