PURNIA NEWS : सड़क निर्माण शुरू होते ही तेलडीहा में खुशी की लहर, ग्रामीणों ने विधायक शंकर सिंह को दिया धन्यवाद

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : लगभग डेढ़ दशक से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे गायत्रीनगर तेलडीहा गांव में आखिरकार राहत के दिन आ गए हैं। गांव में सड़क निर्माण कार्य शुरू होते ही पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने विधायक शंकर सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि वर्षों से लंबित समस्या का समाधान अब संभव हो रहा है। गायत्रीनगर तेलडीहा वह क्षेत्र है जिसे स्थानीय लोग “चौराहा” के नाम से जानते हैं। यहां की सड़कों पर हर साल होने वाला जलजमाव न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब था, बल्कि मोहनपुर, रूपौली और टीकापटी थाना क्षेत्रों के दर्जनों गांवों से होकर आने-जाने वालों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

विधायक शंकर सिंह ने इस गंभीर समस्या को देखते हुए इसे अपनी प्राथमिकता में शामिल किया और विधानसभा निधि से सड़क निर्माण की स्वीकृति दी। बरसात के कारण रुका कार्य अब शुरू हो गया है, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। मौके पर ग्रामीण युगलकिशोर यादव, बंटी जायसवाल, अरविंद गुप्ता समेत कई लोगों ने कहा कि “लगभग डेढ़ दशकों से गांव के लोग नारकीय जीवन जी रहे थे, आज विधायक शंकर सिंह ने हमारी पीड़ा समझी और इसका समाधान शुरू कराया — इसके लिए हम आभारी हैं।”

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon