PURNIA NEWS : बूथ जीतो, चुनाव जीतो” अभियान की शुरुआत, विधायक शंकर सिंह बोले – जनता भगवान का विश्वास ही मेरी ताक़त

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : रूपौली विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय विधायक शंकर सिंह ने “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” अभियान की औपचारिक शुरुआत करते हुए अपने समर्थकों संग चुनावी शंखनाद कर दिया है। टीकापट्टी स्थित विवाह भवन में आयोजित इस बैठक में सैकड़ों की संख्या में युवा और बुजुर्ग कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ भागीदारी की। बैठक की अध्यक्षता राजेश भगत और सुमन कुमार ने की, जबकि मंच संचालन विजय महतो ने किया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक शंकर सिंह ने कहा कि उन्होंने आज तक झूठ की खेती नहीं की है, बल्कि जनता भगवान से जो वादा किया, उसे निभाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि “बूथ जीतना ही चुनाव जीतने की कुंजी है” और इसके लिए कार्यकर्ताओं को हर बूथ को मजबूत करना होगा। उन्होंने युवाओं के जोश और बुजुर्गों के आशीर्वाद को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा कि यही संबल उन्हें आगे बढ़ाता है।

विधायक ने अपने अब तक के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि महज 14 माह में उन्होंने वह उपलब्धि हासिल की है जो कई नेताओं ने वर्षों में भी नहीं कर पाई। विधानसभा क्षेत्र में दर्जनभर से अधिक पुल-पुलिया, 120 से अधिक सड़कें, 31 कला मंच और कई विकास योजनाएं धरातल पर उतार कर उन्होंने जनता का भरोसा मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि वे सेवा को ही अपना धर्म और कर्म मानते हैं, इसलिए कभी आराम नहीं किया, चाहे क्षेत्र हो या पूर्णिया आवास अथवा भवानीपुर कार्यालय—हर जगह जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहे। शंकर सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जैसे उन्होंने पिछले उपचुनाव में भेदभाव से ऊपर उठकर उन्हें विधानसभा तक पहुंचाया, वैसे ही इस बार भी एकजुट होकर समर्थन दें। उन्होंने कहा कि विपक्ष आरोप लगाता है कि उन्होंने अधूरी सड़कों का शिलान्यास कर दिया, लेकिन आज की डिजिटल दुनिया में कोई भी उनके कामों की सच्चाई इंटरनेट पर देख सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर जनता उन्हें पूरे पांच साल का समय दे, तो रूपौली को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी बातें रखीं। इसमें मो. इबरार, संजीव ठाकुर, तेजो शर्मा, नरेंद्र झा, पूर्व मुखिया अजय मंडल, मुखिया प्रतिनिधि विशो सिंह, पूर्व प्रमुख पुत्र जनार्दन मंडल, लाल हांसदा, मो. नदीम अंसारी, निर्मल ऋषिदेव, अनुज राम, नीरज मंडल, संजय राय, निर्भय जायसवाल, प्रकाश चौधरी, आमोद कुमार दास, मनोज भारती, वीरेंद्र यादव, सुबोध यादव, गंगा ऋषिदेव, गोपाल मिस्त्री, अनोज हरिजन सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विधायक के कामकाज की सराहना की और कहा कि इतने कम समय में रूपौली को विकास की राह पर ले जाने वाला नेतृत्व उन्हें पहले कभी नहीं मिला।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon