PURNIA NEWS : पति की लंबी आयु की कामना से महिलाओं ने मनाया हरतालिका तीज निर्जला व्रत

PURNIA NEWS, विमल किशोर ; पति की लंबी आयु की कामना से महिलाओं ने मनाया हरतालिका तीज निर्जला व्रत। हरतालिका तीज व्रत एवं चौरचन व्रत एक साथ महिलाओं ने मनाया समूचा प्रखंड क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में हो गया। महिलाएं सुबह उठकर घर के साफ सफाई करने के उपरांत भगवान शिव एवं माता पार्वती की मिट्टी की मूर्ति बनाकर दूध दही घी शहद पंचमेवा अक्षर तिल जो फूल फूल बेलपत्र डूब गंगाजल मिष्ठान फल आदि से विधि पूर्वक पूजा अर्चना की। एवं निर्जला व्रत रखें। भगवान शिव की पूजा अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु दीर्घायु की महिलाओं ने कामना की।

पंडित उमाकांत झा ने बताया कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए घने जंगल में तपस्या की, जब उनके पिता ने उनका विवाह भगवान विष्णु से तय कर दिया था। सखियों ने उन्हें जंगल ले जाकर भगवान शिव की पूजा करने में मदद की, और शिवजी ने प्रसन्न होकर उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। इस प्रकार, हरतालिका तीज का व्रत माता पार्वती की कठोर तपस्या और शिव-पार्वती के पुनर्मिलन की याद में किया जाता है।जिससे अखंड सौभाग्य और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है.

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon