पूर्णिया: International Yoga Day 2025: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया के आदेशानुसार पुलिस केंद्र पूर्णिया में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। शिविर का उद्देश्य पुलिस बल को तनावमुक्त, शारीरिक रूप से सशक्त और मानसिक रूप से संतुलित बनाए रखना था। पूर्णिया पुलिस का यह कदम न केवल एक स्वस्थ कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देता है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि योग हर पेशे के लिए आवश्यक और लाभकारी है।

TAGGED:International Yoga Day 2025



